हसनपुरा में मारपीट करते हुए दी जान मारने की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के महुअल महाल निवासी डॉ सुनील कुमार पांडे के साथ गांव के चार लोगों द्वारा गाली गलौज व मारपीट करते हुये जान मारने की धमकी दी गयी है. इस मामले में पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर  कहा है कि हम गुरुवार की शाम महुअल महाल अपने क्लिनिक पर थे.

इसी बीच अजय पांडेय,  गुड्डू पांडेय, राहुल पांडेय तथा संजय पांडेय ने आकर गाली गलौज करने लगे. मना किया तो उपरोक्त सभी ने लप्पड़ थप्पड़ करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे. जब मैं गिर गया तो मेरे पॉकेट से 2 हजार रुपये व मेरी अंगुली की अंगूठी ले लिए. साथ ही जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गयी. वहीं पुलिस आवेदन देकर मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026