परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में मंगलवार की शाम दो पक्ष आपस में भीड़ गए. मामले को ले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. एक पक्ष की नफीसा खातून के बयान पर दर्ज कांड संख्या 131/21 में गांव के ही नदीम खान, आसिफ खान समेत 5 लोगों पर दरवाजे पर खेल रहे बेटे असद इकबाल (12) के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.
साथ ही बचाने जाने पर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट व चेन छीन लेने की बात भी कही गई है. वहीं दूसरे पक्ष के नदीम खान के बयान पर दर्ज कांड संख्या 132/21 में पूर्व के जमीनी विवाद को ले कर गांव के अलतमस खान, मुर्तुजा खान समेत 10 लोगों पर लाठी-डंडा, रॉड व चाकू लेकर आये व गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर चेन छीन लिया. पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…