Categories: नौतन

नौतन में 20 हजार के इनामी सहित शराब के साथ तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन पुलिस ने शुक्रवार को नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर नहर पुल के समीप वाहन जांच के दौरान 20 हजार के इनामी वारंटी सहित तीन को 24 लीटर देशी शराब व एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को शाहपुर नहर पुल के समीप वाहन जांच हो रही थी। तभी उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे तीन लोगों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान तीनों लोगों के पास से 24 लीटर देशी शराब व एक चोरी की बाइक बरामद की गई।

गिरफ्तार धंधेबाजों में थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी जयराम यादव का पुत्र पप्पू यादव, खलवां गांव निवासी उग्रसेन राय का पुत्र अजय राय तथा विशुनदेव साहनी का पुत्र प्रदीप साहनी शामिल हैं। वहीं पूछताछ के दौरान पता चला कि पप्पू यादव के विरुद्ध, मैरवा, नौतन, धनौती ओपी ,  बनकटा तथा खामपार सहित विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं । बताया कि खामपार पुलिस द्वारा 2018 हुए लूट व एक और अन्य मामले में फरार पर पप्पू यादव पर 20 हजार रुपया का इनाम घोषित किया गया था। नौतन पुलिस ने गिरफ्तार तीनों धंधेबाजों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026