दरौंदा

चोरी की तीन बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के हड़सर एवं डिब्बी गांव में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की तीन बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के हड़सर निवासी अमित कुमार एवं मो. रुस्तम के पास से दो बाइक बरामद की गई, जिनका कागजात भी नहीं दिखा गया। इन दोनों से पूछताछ के बाद डिब्बी निवासी प्रभात राम के यहां छापेमारी हुई। वहां से भी एक बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद की गई। पकड़े गए तीनों व्यक्ति द्वारा बाइक की कागजात नहीं दिखाने से प्रतीत हो गया कि बाइक चोरी की है। इसमें एक बाइक पर नंबर अंकित है जबकि दो पर नंबर नहीं है। इस मामले में सअनि शैलेश कुमार सिंह के बयान पर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 5/19 में प्राथमिकी दर्ज कर पांच को लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों पर चोरी की बाइक खरीद-ब्रिकी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस फिलहाल दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके संदेहात्मक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026