गुठनी

डकैती मामले में 11 गिरफ्तार, एक लोडेड कट्टा बरामद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के कोहरवलिया गांव में गुरुवार की रात डीलर रामसकलनाथ तिवारी के घर हुई डकैती कांड में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहली प्राथमिकी गृहस्वामी के रामसकल नाथ तिवारी के फर्द बयान पर कांड संख्या 4/19 धारा 395 व 397 भादवि तथा दूसरी प्राथमिकी थानाध्यक्ष ने खुद के बयान कांड संख्या 5/19 धारा 25(1-बी) ए/26 भादवि के तहत किया गया गया है। पुलिस ने दोनों कांडों में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गृहस्वामी ने अपने फर्दबयान में कहा है कि घटना की रात्रि डकैतों ने हथियार के बल पर हमें बंधक बना कर घर का मुख्य दरवाजा खोलवा कर लूटपाट की। जबकि थानाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकी में लिखा कि डकैती की घटना की सूचना के बाद गुप्त सूचना मिली कि आदिखोर गांव के बगीचे में कुछ लोग बैठ कर धीरे-धीरे बातें कर रहे हैं तो उस सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान ललन नट,अमित राम एवं मिंटू नट को 25 हजार रुपये नकद एवं एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई तो आठ लोगों को चिह्नित किया गया जो डकैती कांड में शामिल थे। आठ लोगों को चिह्नित करने के बाद इनलोगों के बताए गए ठिकानों पर छापेमारी कर आठों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वालों में उक्त तीनों के अलावा मोती राम, टिमल नट, जितेंद्र नट,थना नट, तौफिक नट, राजेश नट, मिंटू नट तथा इकबाल नट शामिल है। गिरफ्तार सभी 11 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं इस घटना से पूरा परिवार तथा पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सभी ग्रामीण अपरिचित को देख सहम जा रहे हैं। सभी में डकैतों के आतंक का खौफ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024