परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्यमार्ग पर तेतहली गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए. घायलों में मीठू कुमार राम, कमलेश कुमार राम व अरुण कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि तेतहली मुख्य मार्ग पर तेतहली व सुराहियां के बीच विपरीत दिशा से आ रही स्कूल बस व बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें मीठू राम, कमलेश राम व अरुण कुमार सड़क पर ही गिर गए.
नतीजतन वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों के इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया.डॉक्टरों ने तीनो घायलों को चिंताजनक हालत में सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है. बाद में सूचना पाकर बड़हरिया पुलिस घायलों बयान लेकर व परिजनों से घायलों को सूचित किया. बताया जाता है कि तीनों घायल युवक जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव के निवासी हैं जो बरौली की ओर से बड़हरिया आ रहे थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…