परवेज अख्तर/सिवान: राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पांच मामलों की सुनवाई विशेष अदालत में हुई. विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडे की अदालत में जेल के अंदर मोहम्मद शहाबुद्दीन के वार्ड से रुपयों की बरामदगी के मामले में बहस की गई. अभियोजन पक्ष द्वारा बहस समाप्त किए जाने के पश्चात बचाव पक्ष की ओर से मोहम्मद शहाबुद्दीन के अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने मामले में बहस किया. शेष बहस के लिए अदालत ने दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया ।इसी अदालत में थाने पर आगजनी के मामले में अदालत ने अभियुक्तों पर उपस्थिति हेतु पूर्व में समन जारी जारी किया था.
किंतु कुछ एक अभियुक्त अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे. इसलिए अदालत ने उनकी उपस्थिति हेतु एक दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया. मोबाइल बरामदगी के मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई. उधर विशेष सेशन न्यायाधीश एके झा की अदालत में सोनू हत्याकांड मामले में अदालत ने गवाहों पर जमानती वारंट निर्गत किया था. जिसके संबंध में सर्विस रिपोर्ट तलब की गई है. एक क्रिमिनल अपील के मामले में आंशिक सुनवाई की गई. अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…