परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन मेहंदार महाशिवरात्रि मेला में भीड़ का फायदा उठा चोरी व पॉकेटमारी के मकसद से आए बाइक चोर के तीन सदस्यों व एक गहना चोर को ओपी पुलिस ने मंगलवार की देर शाम पकड़ लिया. वहीं चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक व दो सोने के मंगल सूत्र को भी बरामद किया है. पकड़े गए बाईक चोर रसुलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव के रंजीत कुमार यादव, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलवरियां व दीघवलिया गांव के सुरज कुमार पासवान व विपुल मांझी हैं.
जबकि गहना चोर मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव के हीरा सिंह हैं. बताया जाता है कि उक्त आरोपी मेहंदार स्थित सरकार पंचायत भवन के पास से चोरी करने के लिये इकठ्ठा हुए थे. जिसे पुलिस द्वारा पकड़ कर ओपी थाना लाया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछ ताछ के दौरना इन आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कई जगह बाइक चोरी व लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. मिली जानकारी के अनुसार ओपी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर मामला दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…