✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर द्वारा सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें स्तन, मुंह एवं गर्भाश्य सहित अन्य से कैंसर का स्क्रीनिंग की जा रही हैं।अभी तक सात हजार 280 लोगों का स्क्रीनिंग की गई है,इसमें 102 मरीज सस्पेक्टेड पाए गए हैं। स्तन 54, मुंह 43 एवं गर्भाश्य पांच मरीज सस्पेक्टेड है।वहीं जांच में तीन कैंसर के मरीज मिले हैं। विभाग ने इसके लिए दो डाक्टर सहित अन्य स्टाफ की एक टीम बनाई है। विभाग के अनुसार कैंसर की पहचान यदि प्राथमिक स्तर पर हो जाए तो 60-70 फीसद मरीजों को बचाया जा सकता है। देरी से पहचान होने पर मात्र तीन फीसद मरीजों को बचाने में सफलता मिलती है। इसके लिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं। जागरुकता के अभाव में मरीजों की संख्या बढ़ी रही है।
कहते हैं डाक्टर
जिले छह माह में सात हजार 280 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसमें तीन मरीज कंफर्म पाए गए है। 102 सस्पेक्टेड पाए गए है। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं जिले में लगातार जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
डा.सोनी कुमारी,चिकित्सक, सदर अस्पताल
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…