Barharia Siwan News

बड़हरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलते ही प्रशासन हुआ अलर्ट, भेजे गए सीवान

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के एक ही गांव में दो प्रवासी युवक के कोरोना संक्रमित पाये गए हैं. जबकि दूसरे गांव में एक प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. प्रवासी युवकों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. वहीं प्रखंड प्रशासन कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों के परिजनों को चिह्नित कर उनकी जांच की व्यवस्था में जुट गया है. तमाम प्रवासी बाहर से आकर होम कोरेंटिन में रह रहे थे. 20 जून को उनका सैंपल प्रखंड के पीएसपी बालापुर में लिया गया था व जांच रिपोर्ट 24 जून की देर शाम को आयी है. विदित हो कि बालापुर पीएसपी में 63 प्रवासियों का सैंपल लेकर जांच के लिए आरएमआरआई, पटना भेजा गया गया था.

विदित हो कि प्रखंड की बालापुर पंचायत के बालापुर गांव में दो प्रवासी युवकों के कोरोना संक्रमित पाये जाने की पुष्टि हुई है. जबकि तीसरा प्रवासी युवक प्रखंड की औराईं पंचायत के औराईं गांव का है. औराईं का 25 वर्षीय युवक 19 जून को ही दादर नगर हवेली से आया था. बालापुर के एक प्रवासी युवक की उम्र महज 18 वर्ष है जबकि दूसरे प्रवासी युवक की उम्र 23 वर्ष है. बालापुर के दोनों युवक  हरियाणा के दोनों युवक करीब 15 दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम से आये थे व होम कोरेंटिन थे. बहरहाल, रैंडम जांच के तहत प्रखंड में तीन प्रवासियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने से प्रखंड प्रशासन एक बार फिर सख्त व मुस्तैद हो गया है. बता दें कि तीनों प्रवासी युवकों की यह पहली जांच है.स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक डीजू ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमित प्रवासियों को इलाज के लिए एंबुलेंस से डायट,सीवान भेज दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026