संक्रमितों के संपर्क में आनेवालों को चिन्हित करने में लगा प्रशासन
परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई प्रखंड के रेपुरा गांव में छह कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव सहित अगल बगल के गांव में हड़कंप मच गया है. लोग इस वैश्विक महामारी कोरोना से डरे सहमे नजर आ रहे है. लोगों के अंदर भय का माहौल कायम हो गया है. कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आनेवाले लोगों को चिन्हित करने में प्रशासन लग गया है. इससे काफी संख्या में संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाएगा.
प्रशासन यह भी जानकारी जुटाने में लगा है कि जो लोग कोरोना संक्रमित मिले है. वे लोग होम कोरेन्टीन का कितना पालन किए है. सूत्रों के अनुसार गांव के लगभग 100 ऐसे लोगो को चिन्हित कर स्थानीय प्रशासन जांच कराने में जुटा है. प्रशासन ने गांव को सील कर पूरी तरह हॉट स्पॉट घोषित किया है. लोगों को जागरूक करने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…