बड़हरिया में मार्बल व कपड़ा व्यवसायी से मांगी गई रंगदारी मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बड़हरिया थाना क्षेत्र के मार्बल शोरूम एवं कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मंगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, तीन गोली,घटना में प्रयुक्त एक बाइक एवं तीन मोबाइल को बरामद कर लिया। मामले में रविवार को प्रेसवार्ता कर एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बड़हरिया-मीरगंज मुख्य सड़क पर खानपुर मोड़ के समीप टाइल्स एवं मार्बल व्यवसायी धर्मनाथ सिंह के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी के रूप में 25 लाख रुपये की मांग की गई थी।

15 अक्टूबर की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने 25 लाख रंगदारी देने से इन्कार करने पर शोरूम पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की थी। वहीं 17 अक्टूबर को बड़हरिया थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता के मोबाइल पर फोन कर दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी।उक्त दर्ज कांडों के उद्भेदन एवं बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं साक्ष्यों के आधार पर विशेष कार्य बल के मदद से कांड का उद्भेदन करते हुए संलिप्त तीन बदमाशों को अवैध हथियार एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार माधोपुर निवासी संदीप कुमार गिरि, विकास कुमार गिरि एवं आकाश कुमार गिरि है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024