जीरादेई: जनमानस के रग रग में बसा है श्रीराम का जीवन दर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के पथारदेई जामापुर स्थित डिवाइन ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने रामायण नाटक का मंचन किया। इस मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम चरित्र का मंचन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय के चेयरमैन सुभाषचंद्र प्रसाद ने कहा कि जन मानस के रग-रग में बसा है राम का जीवन दर्शन। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने दीपावली के अवसर भगवान राम के जीवन पर आधारित रामायण का मंचन कर तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है।

प्राचार्य शिवानी विक्रम ने बताया कि रामायण के मंचन के माध्यम से छात्रों ने त्याग व समर्पण की भावना को भरने का काम किया। उन्होंने बताया कि रामायण के पात्रों में भगवान श्रीराम के भाइयों व पत्नी एवं छोटे भाई के पत्नियों ने जो आदर्श प्रस्तुत किया वह दुनिया के इतिहास में अनूठा है। डिवाइन कालेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डा. एस गोस्वामी ने बताया कि छात्रों ने अपने अभिनय के माध्यम से राम के जीवन दर्शन को जीवंत करते हुए आत्मसात करने का संकल्प लिया जो आज समय की मांग है। मौके पर संस्थान के एडमिन शशि कुमार, उपप्राचार्य ऋषिकेश मिश्र, एडमिन प्रशांत विक्रम, फैकल्टी मनान अंसारी, ज्योति राय, सौम्या पाठक, पूर्व मुखिया अनिल चौहान, मुखिया राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026