हुसैनगंज में चोरी के तीन बाइक एवं हथियार संग तीन अपराधी गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव से एसडीपीओ फ़िरोज़ आलम के नेतृत्व में एसआईटी की टीम ने तीन अपराधियों को चोरी के एक बुलेट, दो पैशन प्रो बाइक, 7.66 एमएम की एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। हुसैनगंज थाने में प्रेसवार्ता कर एसडीओपी ने बताया कि सूचना मिली बघौनी निवासी अभिषेक कुमार यादव उर्फ लालू यादव के घर पर अपराध की योजना बनाने के लिए कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं। छापेमारी के दौरान बघौनी निवासी अंकित कुमार यादव एवं एमच नगर थाना के उसरी निवासी विकेश कुमार यादव उर्फ नेपाली को गिरफ़्तार किया गया।

अपराधियों के पास से लूट की एक बूलेट मोटरसाइकिल, दो पैशन प्रो बाइक, दो ज़िंदा कारतूस, एक 7.66 एमएम की पिस्टल एवं एक मोबाइल बरामद किया गया।साथ ही हुसैनगंज थाना के रफीपुर मुर्गी व्यवसायी से पैसा लूट कांड,मैरवा एवं सिसवन थाना से बाइक लूट कांड का उदभेदन किया गया है। इस अवसर इंसपेक्टर जय प्रकाश पंडित, सर्वेश कुमार सिन्हा एसटीएफ, सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज़ आलम,हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव एवं रघुनाथपुर थानाध्यक्ष तनवीर आलम उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026