✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा उत्तर टोला में सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक नाइट गार्ड की मौत हो गई। स्वजन गार्ड को सदर अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरमा उत्तर टोला निवासी 55 वर्षीय सत्यदेव प्रसाद के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि मृत सत्यदेव गांव के ही बाहर स्थित पाटलिपुत्र पब्लिक स्कूल में नाइट गार्ड का काम करते थे।
सोमवार की रात वहां जाने के लिए निकले थे। जैसे ही घर से बाहर निकल कर सड़क पर आए तभी तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने धक्का मार दिया और चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हमलोग घायल को सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। धक्का मारने वाला ट्रैक्टर चालक गांव का ही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…