परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज में ओपी क्षेत्र के पड़ौली व नहरपुर गंडक पुल के बीच में रविवार की शाम बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर लूट की घटना को अंजाम देने के लिएफायरिंग कर दी।अपराधियों ने दो फायरिंग की। एक गोली युवक के दाएं जांघ में लगी। गोली लगते ही ही युवक गिर गया। तभी अपराधियों ने आनन-फानन में उसकी टीवीएस बाइक और उसका एंड्राइड मोबाइल लेकर फिर पुनः हरायपुर गंडक नहर मार्ग होते हुए फरार हो गए। घायल युवक बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकी नगर गांव निवासी परमेश्वर नाथ ठाकुर के पुत्र दीपक कुमार ठाकुर बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नबीगंज एवं बसंतपुर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। घायल युवक इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मदारपुर अतिरिक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…