परवेज अख्तर/सीवान : नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 28वें दिन भी जारी रहा। रविवार को महाराजगंज प्रखंड एंव नगर पंचायत के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने बीआरसी में बैठक की। शिक्षक अपने हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां लिए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अशोक कुंवर ने कहा कि जबतक सरकार नियोजित शिक्षकों की मांग नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कितनी भी धमकी दे इससे शिक्षक झुकने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें समान काम समान वेतन, राज्यकर्मियों का दर्जा दी जाए। बैठक को रत्नेश्वर सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, छोटेलाल मिश्रा, मुनमुन गांधी, मनोरंजन सिंह, सुभाष कुमार सिंह, सनोज कुमार, अवधलाल पंडित, मनीष कुमार भारती, दीपक कुमार, संजय पासवान, अशोक कुमार राम आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…