परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के नदियांव व कन्हौली के बीच मंगलवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक बाइक सवार को हथियार दिखाकर उसके पास रखे 20 हजार नकद व मोबाइल लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मामले में पीड़ित गोपीपतियांव निवासी पुनपुन साह ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि वह आंदर में काम करता है।
प्रतिदिन की तरह काम करने के बाद मंगलवार की देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट ही रहा था तभी नदियांव व कन्हौली के बीच एक लाल पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मुझे रोक कर मुझ पर हथियार तान दिया और बाइक की मांग करने लगे। मैंने जब इसका विरोध किया तो मेरे संग मारपीट की और पास में रखे 20 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। जब मैंने हो हल्ला किया तो तीनों अपराधी मेरी बाइक को छोड़ अपनी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…