परवेज अख्तर/सिवान :- हसनपुरा नदी में डूबे युवक की शव घटना के तीन दिन बाद सरैयां गांव से पुलिस ने बरामद किया। शुक्रवार को सरैया गांव के लोगों ने शव होने की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सीओ प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेज दिया।
ज्ञात हो कि बिते बुधवार को उसरी बुजुुुर्ग निवासी लक्ष्मण साह के 18 वर्षीय पुत्र विजय की उसरी स्थित दहा नदी पुल पर स्नान करने के दौरान करेंट के चपेट में आने से डूबकर मौत हो गयी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। माता पिता सहित सभी परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है। मृतक पांच भाइयों में तीन नंबर पर था। इस मामले में सीओ श्री कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी मुआबजा होगा दिया जायेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…