परवेज अख्तर/सिवान :- पीछले एक सप्ताह से लगातार भारी बारिश होने से दाहा नदी का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है। इस कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है।प्रखंड के कई गांवों के घरों व मोहल्लों के अलावा सरकारी कार्यालयों में पानी घुस गया है। प्रखंड में दाहा एवं सरयू नदी के तटीय इलाके के लोगों को प्रशासन ने सतर्क कर दिया है। लगातार पानी होने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी बढ़ गई है। अत्यधिक वर्षा होने से कई गावों के लोग परेशान हो गए हैं।
प्रखंड के मधवापुर, छितौली, सोनवर्षा, नवादा,नयागांव, बावनडीह, घुरघाट, कचनार,भागर,सरउत,चांदपुर, सिसवन आदि गावों के कई मोहल्लो में पानी घुसना शुरू हो गया है।चैनपुर मे नाली व गली विलीन हो गए हैं। पानी भरी गलियों में आने-जाने से लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।सीओ इंद्रवंश राय ने बताया कि सरयू एवं दाहा नदी के तटबंधों पर नजर रखीं जा रही है।प्रखंड के दर्जनों गांवों के खेत जलमग्न हो गये हैं। खेतों में इतना पानी हो गया है कि उसकी मेड़ दिखाई नहीं दे रहे हैं। खेत झील की तरह दिख रहे हैं। प्रखंड के कई गांवों में रोपे हुए धान की फसल पानी में डूब गए हैं।फसल डुबने से किसानों के समझ भुखमरी कि समस्या उत्पन्न हो सकती है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…