Categories: छपरा

छपरा: मछली खाने के बाद पिता-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्‍यों की मौत

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सदवारा गांव में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपको बता दें कि सोमवार की रात को मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घर में रात के वक्त मछली बनी थी। खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते तब तक दो की मौत हो गई। गंभीर रूप से बीमार घर से मुखिया को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई।

गंभीर रूप से बीमार बच्चे का चल रहा इलाज

वहीं दो बीमारों को तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से आज सुबह एक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. वहीं एक बच्चे का इलाज अभी भी चल रहा है. बच्चे की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है.इस घटना के बाद मछली में जहर होने का शक जताया जा रहा है.

मछली खाने के बाद 3 लोगों की मौत

हो सकता है कि परिवार ने डिनर में जो मछली खाई थी वह जहरीली हो. इसी वजह से पूरा परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया. आज सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. सिर्फ मछली खाने की वजह से एक परिवार ने अपने तीन सदस्यों को खो दिया. तीनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल को मछली जहरीली होने की वजह से मौत का शक जताया जा रहा है। वही घटना की जानकारी मिलने पर सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर अमनौर मंडक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति राकेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा के धनंजय चतुर्वेदी, अजय गिरी एवं विनोद राय ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक जताया और पुलिस पदाधिकारियों से पीड़ित परिवार को मदद व सुविधा के लिए बात किया। वहीं छपरा में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में मदद कराया। घटना को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दुःख प्रकट किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026