परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बलऊ गांव में होली पर्व के दिन बच्चों के बीच डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट व पत्थर बाजी के घटना में मृतक भूतपूर्व सैनिक राजेन्द्र प्रसाद की हत्या के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र मिथलेश प्रसाद के आवेदन पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। अपने आवेदन में मिथलेश प्रसाद ने बलऊ गांव निवासी जवाहर यादव,संतोष यादव,प्रदीप यादव,सत्येन्द्र यादव और गौतम यादव को अभियुक्त बनाया है। वही दूसरी प्राथमिकी अभियुक्त प्रदीप यादव के आवेदन पर दर्ज की गयी है। जिसमें 30 नामजद अभियुक्त बनाये गये है। जबकि तीसरी प्राथमिकी स्थानीय थाना में पदस्थापित पु.अ. शंकर उंराव के आवेदन पर की गयी है। जिसमें 35 नामजद तथा 50 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…