Categories: पटना

बिहार में भ्रष्टाचार में लिप्त तीन आईएएस अधिकारियों पर चलेगा मुकदमा, कार्रवाई के लिए मांगी गई है अनुमति

पटना: बिहार के प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों पर लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ माह पहले बालू के कारोबार में अवैध कमाई कमाई करनेवाले दो आईपीएस निलंबित किए गए थे। अब बिहार सरकार तीन IAS अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इन तीन IAS के खिलाफ सरकारी योजना में करोड़ों रुपए घोटाला करने का आरोप है। जिसके बाद अब इन तीनों प्रशासनिक अधिकारियों पर मुकदमा चलाए जाने की बात सामने आयी है।

जिन तीन IAS अधिकारियों पर सरकार की तरफ से मुकदमा करने की तैयारी की जा रही है। उनमें केपी रमैया, एसएम राजू और रामाशीष पासवान हैं। बताया गया तीनों पर मुकदमा करने के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी गई है। इसके लिए भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने निगरानी के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी की अदालत में सोमवार को पत्र दाखिल किया है।

मामला बिहार महादलित विकास मिशन से जुड़ा हुआ है। जिसमें करोड़ों रुपए के घोटाले किए गए। निगरानी की निगाह में यह मामला 2017 में आया था। बताया गया कि बिहार महादलित विकास मिशन के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महादलित छात्रों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई थी। उसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतते हुए आरोपितों द्वारा करोड़ों रुपये गबन किया गया था। जिसमें 30 अक्टूबर 2017 को मामला दर्ज किया था। इस मामले में निगरानी ने पूर्व में इन तीन आइएएस अधिकारियों सहित 10 आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। आरोप पत्र के साथ अभियोजन चलाने के लिए स्वीकृति पत्र नहीं था। अब बिहार में लगभग साढ़े साल बाद एक बार फिर से इस पर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026