Categories: पटना

पुलिस कस्टडी में बंदी की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान हुई मौत

पटना: अगमकुआं थाना में कस्टडी में लिए एक मोबाइल चोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया गया हिरासत में लेने के बाद बीती रात उसकी हालत खराब होने लगी, जिसके बाद उसे एनएमसीएच लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अब परिजन पुलिस के काम पर सवाल उठा रहे हैं। मृत आरोपी युवक की पहचान गुलजारबाग मछुआटोली निवासी 30 वर्षीय रंजीत साहनी के रूप में हुई है।

घटना को लेकर बताया गया कि भूतनाथ रोड के पास भूतनाथ के पास रंजीत को मोबाइल छिनते हुए गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे हाजत में बंद कर दिया गया। लेकिन थाने में ही उसकी हालत खराब होने लगी। पुलिस का कहना है कि रात को उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद आनन फानन में उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अब युवक की मौत कैसे हुई इस संदिग्ध परिस्थितियों की जाँच पुलिस कर रही है,फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जॉच कर रही है। रंजीत साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस पर कई सवाल खड़े करते है,आखिर पुलिस की मार से या स्थानीय लोगो की मार या फिर कोई बीमारी से रंजीत की मौत हुई।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साध ली है। अब दंडाधिकारी की तैनाती के बाद ही पता चल पायेगा की असल मे मामला क्या है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026