परवेज अख्तर/सिवान : ओपी क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव स्थित मुख्य मार्ग में मंगलवार की देर शाम मदारपुर से आ रही बोलेरो और नबीगंज से जा रही पिकअप के आमने सामने की टक्कर में बाइक से गुजर रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। तीनों घायलों को नबीगंज अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक लकड़ी निवासी मुन्ना महतो, वीरेंद्र महतो तथा किशन महतो है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर बोलेरो को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया जबकि पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ओपी निरीक्षक बाल्मीकि सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन तथा बोलेरो चालक एवं मालिक की पहचान की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…