परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ मोड़ समीप एनएच 101 पर एक वृद्धा पिकअप वैन के धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घायल महिला स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल महिला ब्रह्मस्थान निवासी इस्लाम अंसारी की विधवा शमा खातून (60) बताई जाती है। वहीं इस घटना के करीब एक घंटा बाद नदुआ गांव क समीप एनएच 101 पर कंटेनर ट्रक के चपेट के आने से एक ही बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। इसमें बाइक चालक की स्थिति काफी गंभीर बताई जाती है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक चालक भगवानपुर की ओर से आ रहा था। उसके पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ट्रक ने धक्का मारने के बाद भागने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही एएसआई उमेश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच दोनों घायलों को स्थानीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…