परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड व सराय ओपी क्षेत्र के पपौर मठिया टोला में आयोजित महावीरी मेला को ले निकाले गए जुलूस में सोमवार को गोसाईं छपरा में जैसे ही प्रवेश की अचानक अफरा-तफरी मच गई। जुलूस के दौरान आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम दे रही एक लेडीज डांसर सहित तीन आर्केस्ट्रा कर्मी हाई टेंशन तार की चपेट में आकर घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर देख उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज किया।इधर पुलिस से पकड़े जाने के कारण इलाज के क्रम में ही घायल दोनों डांसर फरार हो गए। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के करिश्मा म्यूजिकल डांस व आर्केस्ट्रा पार्टी की डांसर स्वीटी कुमारी व राजा राम के तौर पर हुई। इधर सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन गांव में सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे। सूचना यह भी थी कि मामले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद एक बार फिर से प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जहां लाख रोके बावजूद जुलूस में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम कराया जा रहा है। पुलिस खबर लिखे जाने तक मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…