सिवान के शुक्ल टोली हनुमान मंदिर से तीन लाख की मुकुट चोरी, पुलिस ने किया बरामद

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर से चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे की ताला काट हनुमान जी की मुकुट व कवच की चोरी कर लिया. लोगों को यह खबर उस समय मिली जब पुजारी व सफाई कर्मी मंदिर में साफ सफाई के लिए गये. मंदिर के व्यवस्थापक शम्भू दत्त शुक्ला से मिली जनकारी के अनुसार सुबह तकरीबन पांच बजे मंदिर के सफाई कर्मी लक्ष्मी साहऔर मंदिर का पुजारी नीतीश दुबे ने बताया कि मंदिर के पिछले गेट का ताला और गर्भ गृह का ताला चोरों ने काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद लोगों ने मंदिर में प्रवेश कर देखा तो हनुमान जी के चांदी का मुकुट व कवच नहीं थे. जिसके बाद जैसे ही यह खबर मुहल्लों में फैली तो लोगो का हुजूम जमा हो गया.

लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होनी लगी इसके बाद सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई. इधर मंदिर के व्यवस्थापक शम्भूदत्त शुक्ला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर आगे की कार्रवाई करते हुए घटना के तीन घंटे के अंदर मंदिर से चोरी हुए सामनों के साथ दो चोरों को एक शुक्लटोली व एक रामनगर से गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी दो चोर फरार है. जिसके बाद दोनों युवकों से काफी पूछताछ की गई. उन्ही की निशानदेही पर छापेमारी शुरू की गई और पुलिस को तीन घंटे के अंदर सफलता हासिल हो गयी. चोरी हुई चांदी मुकुट व कवच साढ़े चार किलों का था और उसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026