परवेज अख्तर/सीवान: पागल हाथी के आतंक से क्षेत्र वासी दहशत के साये में जी रहे है. आलम यह है कि पागल हाथी किसानों के खेतों में लगी फसल को बर्बाद कर रहा है. सूचना के बावजूद भी प्रशासनिक महकमा चुप्पी साधे हुए है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव के पुरानी पोखरा छठ घाट के पास पागल हाथी ने बुधवार की शाम में महावत को कुचल कर मार डाला. घटना के 18 घंटा से अधिक हो गया है, फिर भी हाथी बेकाबू है. ग्रामीणों का कहना है कि ढेबर गांव में दो दिन बाद यज्ञ होने वाला है. यज्ञ में शामिल होने के लिए महावत हाथी को लेकर आया था. इस दौरान चारा के लिए पीपल के पेड़ का पत्ता काट कर खिला रहा था. इसी दौरान हाथी पागल हो गया और महावत को कुचल कर मार दिया. हाथी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव निवासी गुड्डू सिंह की बताया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…