एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में मंद्रापाली गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से करीब एक लाख रुपये नकद समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। वहीं चोरों ने एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के जग जाने के कारण असफल रहे। घटना को ले ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात भोजन करने के बाद घर के सभी सदस्य सो गए थे। तभी चोरों ने सुरेश पाल के घर में छत के सहारे प्रवेश कर गए तथा कमरे का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नकद तथा 50 हजार के आभूषण तथा माया देवी के घर का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद एवं डेढ़ लाख के आभूषण एवं जमीन के कागजात आदि की चोरी कर ली।

वहीं अशोक पांडेय के घर से हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने गांव के ही विश्वनाथ साह के घर चोरी का प्रयास किया, लेकिन स्वजनों के जग जाने के कारण वें असफल रहे। जब बुधवार को स्वजनों की नींद खुली तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे तो देखा कि अटैची, कपड़े आदि बिखरे पड़े हैं। इसकी जानकारी उनलोगों को अन्य ग्रामीणों को दी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।इनसेट :

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024