सिवान में चाकू मारकर लूटने के मामले में दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया नगर पोखरा के पास मंगलवार की देर शाम इस्लामिया नगर निवासी मो. मासूम की मजदूरी कर वापस आने के दौरान चाकू मारकर घायल कर 22 सौ रुपया व मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि मासूम मजदूरी कर घर वापस आ रहा था। तभी इस्लामिया नगर पोखरा के पास दो अपराधकर्मियों द्वारा मासूम को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर मोबाइल एवं 22 सौ रुपया छीन लिया गया।

घटना की सूचना पर नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सराय ओपी क्षेत्र के इस्माईल शहीद तकिया निवासी शाने अली एवं उसके सहयोगी सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कॉलोनी निवासी अमन उर्फ प्रवेज आलम को गिरफ्तार कर लिया। घायल मासूम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026