✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर की दोपहर लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी, जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एसआइटी टीम का गठन किया था। टीम ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी रोहित कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैराटाल निवासी विनय कुमार यादव एवं नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान निवासी बजरंग पांडेय उर्फ बजरंगी पांडेय है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो कट्टा, 13 गोली, एक एकनाली बंदूक, एक बाइक, तीन मोबाइल, 10 जोड़ी चांदी जैसा पायल, चार पीस चांदी जैसा चेन, सात जोड़ी सोना जैसी कान की बाली एवं आठ पीस सोना जैसी नाक की कील बरामद हुई। हालांकि कांड में शामिल पांच अन्य बदमाश फरार हैं।
मामले में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि 13 अक्टूबर को दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा करीना ज्वेर्ल्स में घुसकर लूटपाट के क्रम में दुकानदार आकाश कुमार एवं दुकानदार पिंटू कुमार को गोली मार दी थी। घटना में आकाश की मौत हो गई थी। इस संबंध में जीबी नगर थाना में बदमाश के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी द्वारा इस कांड का उद्भेदन करते हुए लूटे गए कुछ जेवरात सहित घटना में लाइनर का काम रहे विनय कुमार यादव तथा इसके सहयोगी रोहित कुमार को एक अन्य बदमाश के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तार बदमाशों के पास से हथियार, गोली एवं दुकान से लूटे गए सोना एवं चांदी के कुछ जेवरात बरामद किए गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…