महाराजगंज में पत्रकार पर हमला करने के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, बदला लेने के लिए किया था हमला

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोहन बाजार में सात जनवरी की देर शाम पत्रकार राजेश अनल को घर जाने के क्रम में बदमाशों द्वारा जान मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपिया निवासी कंचन सिंह, महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली निवासी प्रमोद यादव एवं महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू है। पुलिस ने गिरफ्तार कंचन सिंह के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, 61 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल एवं तीन हजार नकद रुपया बरामद किया है।वहीं गिरफ्तार प्रमोद यादव के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली,58 ग्राम स्मैक,नकद 12 हजार रुपया बरामद हुआ।जबकि गिरफ्तार अभिषेक सिंह के पास से दो जिंदा गोली,एक मोबाइल बरामद हुआ। राजेश अनल पर बदले की भावना से जानलेवा हमला किया गया था।

इसका खुलासा एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर किया।उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान किया गया।पूछताछ के क्रम में बदमाशों ने बताया है कि 2021 में इनके गिरोह के सदस्य महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अनीश उर्फ भोला की हत्या कर दी गई थी।जिस कांड में राजेश अनल भी अभियुक्त था, लेकिन पुलिस ने उन्हें निर्दोष कर दिया। इन लोगों को पूर्ण विश्वास है कि राजेश अनल ने ही षड्यंत्र कर अनीश की हत्या कराई थी। उसी का बदला लेने के लिए इन लोगों ने राजेश अनल की हत्या करने का प्रयास किया। कांड का उद्भेदन करते हुए पूर्व में ही दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस कांड के मुख्य बदमाश कंचन सिंह फरार था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

कंचन सिंह ने यह स्वीकार किया है कि इसने ही अपने अन्य दो बदमाश जिन्हें पूर्व में जेल भेजा जा चुका है उनके साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने ही पत्रकार राजेश पर गोली चलाई थी। एसपी श्री सिन्हा बताया कि गिरफ्तार बदमाश कंचन सिंह के साथ एक अन्य सदस्य प्रमोद यादव एवं अभिषेक सिंह उर्फ छोटू की भी गिरफ्तारी की गई है। इन दोनों ने पूछताछ के क्रम में यह भी स्वीकार किया है कि छह फरवरी को दारौंदा थाना मड़सरा में सात लाख 45 हजार रुपया की लूट की घटना को भी इन लोगों ने ही अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गोपालगंज में दुकानदार पर इनके द्वारा ही फायरिंग की गई थी।गिरफ्तार कंचन पर दारौंदा,महाराजगंज,गोपालगंज के मांझागढ़ एवं प्रमोद यादव पर गोपालगंज के मांझागढ़, दारौंदा थाना में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024