बसंतपुर में अपराध की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार

एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, दो बाइक,एक पिस्टल,चार कारतूस, दो मोबाइल,मास्टर चाबी,रिंच, नंबर प्लेट बरामद

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज अनुमंडल के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा एनएच 227 ए स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ किसी बड़े घटना को अंंजाम देने के लिए खड़े तीन बदमाशों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी,दो बाइक,एक पिस्टल,चार कारतूस,दो मोबाइल,मास्टर चाबी,रिंच,नंबर प्लेट बरामद की है।यह जानकारी एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने महाराजगंज स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी।उन्होंने कहा कि पता चला कि मुड़ा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम एनएच 227 ए पर कुछ बदमाश स्विफ्ट डिजायर कार से किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। तभी बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ वहां छापेमारी की गई जहां तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया,वहीं अन्य बदमाश भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार बदमाशों में बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा निवासी आलोक कुमार सिंह उर्फ प्रिंस सिंह,राजकिशोर सिंह, सारण के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायमगढ़ निवासी राजेश कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी,दो बाइक,एक पिस्टल,चार कारतुस, दो मोबाइल,मास्टर चाबी,नंबर प्लेट बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि जो बदमाश भागे हैं उनकी गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश आलोक कुमार सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पर बसंतपुर थाना कांड संख्या 173/13, भगवानपुर हाट थाना कांड संख्या 201/14, महाराजगंज थाना कांड संख्या 16/19 तथा सिवान नगर थाना कांड संख्या 232/16 दर्ज है।गिरफ्तार बदमाशों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026