गोरेयाकोठी: आरएसएस का गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक देवेशकांत सिंह के आवास पर गुरुवार की देर शाम उत्तर पूरब क्षेत्र प्रचारक रामकुमार के मार्गदर्शन आरएसएस का कार्यक्रम गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं विधायक देवेशकांत सिंह ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्र प्रचारक रामकुमार ने बताया कि संघ तत्व पूजा करता है, व्यक्ति पूजा नहीं। व्यक्ति शाश्वत नहीं, समाज शाश्वत है। अपने समाज में अनेक विभूतियां हुई हैं, आज भी अनेक विद्यमान हैं। उन सारी महान विभूतियों के चरणों में शत-शत प्रणाम है। उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्रीय समाज को, संपूर्ण समाज को, संपूर्ण हिंदू समाज को राष्ट्रीयता के आधार पर, मातृभूमि के आधार पर संगठित करने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है।

इस नाते किसी व्यक्ति को गुरुस्थान पर न रखते हुए भगवाध्वज को ही हमने गुरु माना है। डा. हेडगेवार ने फिर से संपूर्ण समाज में, प्रत्येक व्यक्ति में समर्पण भाव जगाने के लिए गुरुपूजा की, भगवाध्वज की पूजा का परंपरा प्रारंभ की। भगवाध्वज की पूजा यानी गुरुपूजा त्याग, समर्पण जैसे गुणों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज की सेवा करना है। इस मौके पर जिला प्रमुख रंजीत शाही, जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक वशी अहमद खां, विधानसभा प्रभारी प्रमोद तिवारी, जिलामंत्री अखिलेश पांडेय व रंजीत प्रसाद, राजीव कुमार सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024