हुसैनगंज में मुखिया के घर अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी पंचायत की मुखिया ज्योति देवी के घर अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने शनिवार की देर शाम हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 9 एममए का पिस्टल व तीन गोली, एक 7.65 एमएम का पिस्टल व तीन गोली तथा 315 बोर का एक कट्टा व एक गोली बरामद की है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के मखदुम सराय निवासी विक्रमजीत गुप्ता उर्फ झिंगना, पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी अंगज मिश्रा व आंदर थाना क्षेत्र के भरौली निवासी अजीत कुमार उर्फ अमर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार बदमाशों में शामिल विक्रमजीत गुप्ता उर्फ झिंगना व अंगद मिश्रा का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। उक्त दोनों बदमाशों के विरुद्ध नगर थाना व गोपालगंज के माझागढ़ थाना में कई मामले दर्ज हैं।

विश्वकर्मा बिंद के साथ कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी :

एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने मामले में प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार को हुसैनगंज थाना को गुप्त सूचना मिली कि बघौनी पंचायत की मुखिया ज्योति देवी के घर पर कुछ बदमाश एकत्रित हुए हैं,जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देन की योजना बना रहे हैं।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मुफस्सिल अंचल पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखिया ज्योति देवी के घर पर छापेमारी का आदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही तीनाें बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उक्त तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान तीनों बदमाशों के पास से अवैध आग्नेयास्त्र व कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में बदमाशों ने मुखिया पति विश्वकर्मा बिंद के साथ मिलकर जिले के विभिन्न स्थानों पर पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं की बात स्वीकारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026