✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: गुठनी थाना क्षेत्र के कूड़ेसर गांव में रविवार की सुबह पलानी रखने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें रामाश्रय यादव की पुत्री दीपमाला कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में पड़ोसियों ने बताया कि घायल के परिवार के लोग पलानी रख रहे थे। इसको लेकर उसके चाचा ने विरोध किया और इसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। इसके बाद उसके चाचा के स्वजनों ने युवती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मारपीट के समय युवती के घर केवल महिलाएं ही थी और उसके दो भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। इधर मारपीट के बाद युवती गंभीर रूप से घायल होगी और मूर्छित होकर गिर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे गुठनी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो घायल युवती दीपमाला के माता-पिता दिव्यांग हैं। जिसका फायदा उठाते हुए उसके चाचा हमेशा ही उन लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…