छपरा: जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सुरतपुर में स्नान करने के क्रम में एक ही गांव के दो बच्चियों की डुबने से मौत हो गई। वहीं बलवन टोला गांव में अपने संबधी के यहां आये एक युवक की डुबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरतपुर निवासी सुनील राय की 8 वर्षीय पुत्री मानसी कुमारी तथा शिवकुमार राय की 6 वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी गंगा नदी में स्नान करने शनिवार को गई थी। पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
वहीं बलवन टोला में अपने संबधी के यहां आये बभनगांवा श्रीरामपुर निवासी मोतीलाल राय का 20 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र कुमार भी स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों के द्वारा शव खोजने का प्रयास देर संध्या तक किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को सृष्टि और मानसी का शव मिला। जिसे डोरीगंज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं जीतेन्द्र का शव संध्या में मिला। जिसे डोरीगंज पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दियारा में हुई तीन घटनाओं से मातम का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…