दरौंदा के बोधा छपरा में दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया. मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप लोग घायल हो गए. इस संबंध में बताया जा रहा है कि बोधा छपरा गांव में आपसी पुरानी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह में मारपीट हो गयी. इस मारपीट में  अशोक शर्मा की पत्नी मुन्नी देवी का हाथ टूट गया है एवं सिर में गंभीर चोट आई है वही ब्रजेश कुमार एवं लक्ष्मीना कुमारी भी घायल है.

परिजनों ने तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. घायल मुन्नी देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मुन्नी देवी ने आवेदन में मारपीट करने मामले में प्रेम शर्मा, मधु कुमारी, सूरज शर्मा, नीरज शर्मा, गिरजा देवी, अंजू कुमारी, राधा देवी को नामजद किया है. आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026