परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड के महेंद्र हाइ स्कूल के प्रांगण में नेट बॉल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारणी का भी विस्तार किया गया। नेट बॉल में जीरादेई के तीन खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विनोद तिवारी ने कहा कि जीरादेई की धरती देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती है। इस धरती पर प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने चयनित छात्रों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि खिलाड़ियों के खेल में पैसा बाधक नहीं होगा। जिलाध्यक्ष द्वारा तीनों खिलाड़ियों को ट्रैक सूट तथा आर्थिक मदद दी गई। चयनित खिलाड़ी क्रमशः हिमांशु कुमार, नितेश कुमार तथा नीतीश कुमार हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…