परवेज अख्तर/सिवान : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने मैरवा के तीन निजी क्लीनिकों पर गुरुवार की शाम छापेमारी की। छापेमारी दल के मैरवा पहुंचते ही प्राइवेट क्लीनिक संचालकों और पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों को चलाने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकांश चिकित्सक अपना क्लीनिक बंद कर भाग गए। सभी पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों शटर गिरा दिए गए। छापेमारी टीम में डीएमओ डॉ. एमआर रंजन, सीडीओ डॉ. अनिल सिंह मैरवा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन ओझा, अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला थे। छापेमारी दल सबसे पहले मेन रोड स्थिति एसबीआई के निकट साईं चिकित्सालय में पहुंचा। वहां रोगी तो थे लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। टीम ने रोगियों से पूछताछ की और पूरी जानकारी लेने के बाद मझौली रोड स्थित क्लीनिक पर पहुंची। वहां भी रोगी मिले लेकिन जिस डॉक्टर का बोर्ड लगा था वह नहीं मिली। इसके बाद रेलवे स्टेशन से एक उत्तर स्थित लकवा अस्पताल टीम पहुंची,लेकिन वहां क्लीनिक बंद पाया गया। टीम ने बताया कि इस अस्पताल के एंबुलेंस से रोगी को जाते हुए रास्ते में देखा गया। इस संदर्भ में टीम का नेतृत्व कर रहे डीएमओ डॉक्टर एमआर रंजन ने कहा कि जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी तथा अल्ट्रासाउंड केंद्रों और सभी प्राइवेट क्लीनिक की जांच करने के लिए गठित किया है, ताकि शिक्षकों की वैध डिग्री का पता लगाया जा सके और फर्जी तरीके से चलाए जा रहे क्लीनिक पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रोक लगाते हुए संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान जो तथ्य उभरकर सामने आए हैं उसको देखते हुए तीनों क्लीनिक संचालकों से स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी और इसका संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी। उन्होंने यह भी कहा की पैथोलॉजी संचालक गुरुवार तक हड़ताल पर थे, जिसके कारण इन केंद्रों पर छापेमारी नहीं की, गई लेकिन यह अभियान चलता रहेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…