Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

यूपी के तीन शूटरों ने दिया घटना को अंजाम, कैफ के चाचा को भेजा गया जेल

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के रामराज्य मोड़ पर 15 मई की शाम दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा श्याम बाबू उर्फ जावेद की हत्या के पीछे किसका हाथ था इसका पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। शुक्रवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने हत्याकांड की जांच पूरी करने के बाद बताया कि जावेद की हत्या यूसुफ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मो. कैफ उर्फ बंटी के इशारे पर हुई। कैफने जेल से साजिश रची और जेल के बाहर उसके चाचा मिस्टर मियां ने इस कांड को अंजाम दिलाने में लाइनर सहित शूटरों को रुपए देने तक की भूमिका अदा की। जावेद की हत्या कराने के लिए कैफ ने सिवान जेल में बंद महेश पासवान से संपर्क किया और महेश ने उसे शूटरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कैफ ने अपने चाचा की मदद से यूपी के बलिया जिले के शूटरों को जावेद की हत्या की सुपारी देते हुए तीन लाख रुपए दिए। जावेद की हत्या की सुपारी बलिया के कुख्यात शूटर सोनू यादव, सतन यादव सहित एक अन्य ने ली। रुपए मिलने के बाद सोनू ने अपने तीन साथियों के साथ इस घटना को सरेआम अंजाम देते हुए जावेद की निर्मम हत्या कर दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026