परवेज अख्तर/सिवान : किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को ले सरकार लगातार प्रयासरत है। जिले में किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज सहित अन्य कृषि आदानों के वितरण और खेती-किसानी से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुठनी के चित्ताखाल पंचायत के केलहरुआ गांव में शुक्रवार को आत्मा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खरीफ फसल की खेती के गुर किसानों को सिखाए गए। अधिकारियों ने किसानों को धान का बिचड़ा डालने, उसकी रोपाई व निराई करने, फसल की सिंचाई एवं खर-पतवार को समाप्त करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को खरीफ व रबी फसल की खेती के साथ-साथ खेत के मेढ़ पर पौधरोपण करने, पोखरे का निर्माण कराने एवं मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ हीं खाद बीज और कृषि यंत्र पर मिले वाले अनुदान के बारे में बताया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…