Categories: दरौली

दरौली के गड़वार गांव में अगलगी में तीन झोपड़ीनुमा घर जलकर राख, लाखों की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गड़वार गांव में बुधवार की रात आग लगने से तीन झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई है। पीड़ितों में श्रीराम शर्मा, भगवान शर्मा व रामजन्म शर्मा हैं। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पीड़ितों ने बताया कि बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे चूल्हे पर खाना बनाकर महिलाएं ज्यों ही घर के बाहर आईं, तब तक अचानक झोपड़ी में आग गई। इधर आग की लपटें देख महिलाओं ने शोर मचाया,लेकिन तब तक आग ने नजदीक के दो अन्य झोपड़ी को अपने आगोश में लिया। आग की लपटें देख ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित होकर उसे बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीन झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ितों ने बताया कि अगलगी की घटना में झोपड़ी में रखा नकदी रुपये, बिस्तर, कपड़ा, चारपाई, चौकी, अनाज सहित तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अगलगी की सूचना पर मुखिया रवींद्र बैठा पहुंच पीड़ित परिवार से मिल हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस संबंध में सीओ आनंद गुप्ता ने बताया कि अगलगी में क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। क्षति के आकलन के बाद आपदा राहत कोष से सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024