परवेज अख्तर/सिवान :- गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के कोडर गांव में डॉक्टर जगदीश तिवारी की अध्यक्षता में बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई. उक्त अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने दोनों के तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें याद किया. स्थानीय सरपंच लवलीन चौधरी ने तिलक एवं आजाद के पद चिन्हों पर चलते हुए एक खुशहाल भारत बनाने का निवेदन किया.
उन्होंने कहा कि तिलक देश सेवा के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी अपना योगदान देते हुए केसरी पत्रिका निकाले थे. आज भी उनके द्वारा जेल में रचित गीता रहस्य को लोग चाव से पढ़ते हैं. चंद्र शेखर आजाद ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए हिंदुस्तान की आजादी के लिए खुद को गोली मार लिया. इस देश के आजादी के लिए दोनों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भुला या नहीं जा सकता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…