Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान :- बिलासपुर पंचायत के ग्राम सुघरी वार्ड नं दो के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क पर जल जमाव की समस्या को लेकर बीडीओ को एक आवेदन दिया. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिए आवेदन में ग्रामीणों ने महामारी फैलने से रोकने के लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त वार्ड में सड़क संख्या 1068 पर सर्वजीत रावत के घर से राजेश्वर सिंह के घर तक लगभग 500 फीट में जलजमाव हो गया है.

जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही है. उक्त सड़क का लेवल नीचा होने के कारण ऐसी समस्या उतपन्न हुई है. इसलिये इसके लेवल को उच्चा कराया जाय ताकि, लोगों को सुविधा हो सके. आवेदन देने वालो में राजेंद्र प्रसाद सिंह, संजय सिंह, सुनील कुमार, राजेश्वरी देवी, रऊफ अंसारी, सिंगेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, वशिष्ट सिंह, राकेश कुमार शर्मा, चंदन साह, मुन्ना अंसारी आदि प्रमुख है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024