परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाने के प्रतापपुर गांव के समीप दोस्त के साथ गए एक किशोर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक पंकज कुमार यादव उर्फ टिल्लू मुफस्सिल थाने के लखराव गांव निवासी गणेश यादव का पुत्र था. परिजनों ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे पंकज कुमार यादव मुफस्सिल थाने के कंधवारा निवासी जगन्नाथ यादव के पुत्र अंकुश के साथ बाइक से कहीं गया. थोड़ी देर बाद में सूचना मिली की पंकज प्रतापपुर गांव के समीप घायल अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल अवस्था में पंकज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक के पिता गणेश यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे का दोस्त अंकुश ने साजिश के तहत उसकी बेटे की हत्या करवा दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…