Categories: गुठनी

दरौली में पूर्व मुखिया सह राजद के प्रबल समर्थक की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के डारैली मठिया के पूर्व मुखिया दयानन्द यादव को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की देर शाम गोली मार दिया। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी लोगो को तब हुई जब उनके पास से गुजर रहे लोगो ने अचेत अवस्था मे उनकी पहचान किया। ग्रामीणों का कहना है कि वह दरौली से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें टड़वा और पकड़ीपार के समीप चवर में गोली मार दिया। ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में पीएचसी लाया। जहाँ डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब वह घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोककर कनपटी में गोली मार दिया। ग्रामीण गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर लोग शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों लोगों की भीड़ को देखकर अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वही उनके मौत की खबर सुनकर आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूर्व मुखिया के हत्या मामले में जांच की जा रही है। और इस घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मौत की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ अस्पताल और उनके घर पर लग गई। वही संवाद प्रेषण तक पुलिस मामला दर्ज नहीं किया था। जबकि घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी का रोरोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना कि पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026