गोपालगंज में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गोपालगंज: जिले के बरौली थाने के सिसई गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक सिसई गांव के कामेश्वर उपाध्याय का पुत्र अमित कुमार उपाध्याय था। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतक के तीन बच्चे भी हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अमित शनिवार की रात परिवारिक कलह से परेशान होकर अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। परिवार के सदस्यों की नजर जब युवक पर पड़ी तो घटना की सूचना बरौली थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बरौली थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शनिवार की रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा दिया। लेकिन, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम ने की। इसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। शव दरवाजे पर जैसे ही पहुंचा कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024