परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महाराजगंज थाना के रामापाली गाँव निवासी योगेन्द्र प्रसाद का पुत्र बिंदा कुमार ने शुक्रवार की दोपहर परिवारिक कलह से तंग आकर सल्फास की गोली खा ली।परिजनों को जब मालूम हुआ की बिंदा कुमार ने सल्फास की गोली खा ली है तो उसकी माँ चंद्रावती देवी गाँव में शोर मचाना शुरू कर दी।शोर गुल का आवाज सुनकर बहुत सारे ग्रामीण इकठ्ठा हो गये। और बिंदा को आनन-फानन में इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया जहाँ त्वरित उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।बिंदा तीन भाईयों में सबसे छोटा है।बड़ा भाई क्रमशः मेवा लाल,जीवन लाल है।बिंदा की माँ चंद्रावती देवी ने बताई की शुक्रवार को उसके घर किसी बात को लेकर परिवारिक विवाद हो गया था जिससे वह सल्फास की गोली खा ली।जिससे वह बेहोश होकर गिर गया।आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में हम लोग लेकर आये।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…